भीषण चक्रवाती तूफान मोखा के बांग्लादेश के दक्षिण पूर्वी तट को पार करने के एक दिन बाद, जन-जीवन सामान्य होने लगा है। कॉक्स बाजार हवाईअड्डे का परिचालन आज सुबह फिर से शुरू कर दिया गया है। चटोग्राम बंदरगाह पर गतिविधियां भी फिर से शुरू हो गई हैं। नदी मार्गों पर सभी प्रकार के जलयानों की आवाजाही भी आज से शुरू हो गई है।
बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री इनामुर रहमान ने ढाका में मीडिया को बताया कि चक्रवात के कारण कॉक्स बाजार, चट्टोग्राम और सेंट मार्टिन द्वीप समूह में करीब 2000 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए, जबकि 10,000 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सरकार ने चक्रवात से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों से अधिकांश लोगों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया था।
बिजली मंत्री नसरुल हामिद ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में दो दिनों के भीतर गैस आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। कॉक्स बाजार और चक्रवात से प्रभावित अन्य तटीय इलाकों में स्थानीय प्रशासन ने सड़कों और बिजली के खंभों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। आश्रय स्थलों से करीब साढ़े सात लाख लोग भी अपने घरों को लौट आए हैं।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment