Categories: News-Headlines

गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की आज दूसरे दिन भी बैठक जारी रहेगी

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्‍य देशों के विदेश मंत्री आज गोवा में अपनी बैठक के दूसरे दिन निर्णयों को अंतिम रूप देंगे। विदेश मंत्रियों द्वारा 15 निर्णयों अथवा प्रस्‍तावों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है जिन पर जुलाई के शिखर सम्‍मेलन में चर्चा होगी। इन प्रस्‍तावों का उद्देश्‍य संगठन के सदस्‍यों देशों के बीच व्‍यापार, प्रौद्योगिकी, वाणिज्‍य, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्‍कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सहयोग को बढावा देना है। आज बैठक की अध्‍यक्षता विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर कर रहे हैं।

संगठन के विदेश मंत्रियों की दो दिन की बैठक कल शुरू हुई थी। बैठक में पाकिस्‍तान और चीन सहित आठ देशों के विदेश मंत्री हिस्‍सा ले रहे हैं। भारत पिछले वर्ष सितम्‍बर से संगठन का अध्‍यक्ष है।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से इतर, डॉ. जयशंकर ने चीन, रूस और उज्बेकिस्‍तान के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की है। डॉ. जयशंकर ने संगठन के महासचिव चांग मिंग के साथ मुलाकात में, संगठन की अध्‍यक्षता के लिए भारत को सहयोग देने के प्रति आभार प्रकट किया।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में शामिल देश हैं- रूस, भारत, चीन, पाकिस्‍तान, कजाकिस्‍तान, किर्गि‍जिस्‍तान, ताजिकिस्‍तान और उज्बेकिस्‍तान।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.