Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों को बधाई दी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का यह पद्म पुरस्कारों को आम आदमी का सम्मान बनाने का वास्तव में एक अनूठा प्रयास है। अपने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट्स में अमित शाह ने कहा कि “स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस जी का जीवन निस्वार्थ राष्ट्रसेवा का एक अप्रतिम उदाहरण है। आपातकाल के विरोध से लेकर विभिन्न पदों पर रहते हुए देश की प्रगति में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया। मोदी सरकार द्वारा उन्हें पद्म विभूषण देकर उनके योगदान को चिरस्मरणीय बनाना अत्यंत हर्ष का विषय है”।

अमित शाह ने कहा कि “स्वर्गीय अरुण जेटली जी ने कानून, वित्त व अन्य क्षेत्रों में अपनी बुद्धिमता और अनुभव से देश के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया। आज मोदी सरकार द्वारा उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करना अत्यंत अभिनंदनीय कदम है। भारत के विकास के प्रति उनका समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा”।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी का जीवन जनकल्याण व देशसेवा में समर्पित रहा। विदेशमंत्री के रूप में उन्हें विदेश मंत्रालय को आम जनता के साथ जोड़ने हेतु सदैव याद किया जाएगा। उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाना मोदी सरकार द्वारा देश के विकास में उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है”।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि “गुजरात के लिए आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है, श्री गफूरभाई एम. बिलखिया, श्रीमती सरिता जोशी, प्रो. सुधीर कुमार जैन, श्री शहाबुद्दीन राठौड़, डॉ एच एम देसाई, श्री यज्दी नौशिरवान करंजिया, श्री नारायण जे. जोशी ‘करयाल’ और डॉ गुरदीप सिंह को उनके विशिष्ट योगदान के लिए मोदी सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया है”।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.