Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में BSF मेरु प्रशिक्षण केंद्र में सीमा सुरक्षा बल के 59वें स्थापना दिवस समारोह में परेड की सलामी ली

गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के हजारीबाग में बीएसएफ मेरु प्रशिक्षण केंद्र में सीमा सुरक्षा बल के 59वें स्थापना दिवस समारोह में परेड की सलामी ली। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि देश को सीमा सुरक्षा बल पर गर्व है जो अपने साहस और शौर्य से देश की सीमाओं को अक्षुण्‍ण रखता है। उन्‍होंने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ ने आपदा प्रबंधन और पर्यावरण सुरक्षा में अनेक उपलब्धियां प्राप्त की।

गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के जांबाज शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मातृभूमि के लिए सर्वोच्च त्याग के कारण देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।

बीएसएफ के स्थापना दिवस पर कुल 32 पदक और वीरता पुरस्‍कार प्रदान किए गए। पांच पदक वीर बलिदानियों के परिजनों को प्रदान किए गए। बीएसएफ कर्मियों को 11 पुलिस वीरता पदक, 11 विशिष्‍ट सेवा पदक और आंतरिक स्पर्धा के लिए पांच पुरस्कार प्रदान किए गए। स्थापना दिवस परेड में एक हजार से अधिक पुरुष और महिला कर्मियों ने हिस्सा लिया।

परेड के दौरान ऊंट और घुड़सवारों के दस्‍ते आकर्षण का केंद्र रहे। दर्शकों ने मोटरसाइकिल सवारों के करतबों की भी सराहना की। बीएसएफ की जल और वायु इकाइयों के सैनिकों ने भी परेड मैदान में प्रस्तुति दी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

11 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.