Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नई दिल्ली में साहित्य अकादमी पुस्तक मेले का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नई दिल्ली में साहित्य अकादमी पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकों ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और संविधान निर्माता उत्सुक पाठक थे। उन्होंने कहा कि संविधान में स्वतंत्रता से पहले समानता को मौलिक अधिकार के रूप में रखने का निर्णय विभिन्न संविधानों और महत्वपूर्ण पुस्तकों को पढ़ने से प्राप्त समाज की बेहतर समझ के कारण था।

अर्जुन राम मेघवाल ने यह भी कहा कि किताबें संस्कृति और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देती हैं और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार लाती हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला युवाओं को पुस्तकों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करके भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

साहित्य अकादमी पुस्तक मेला इस महीने की 9 तारीख तक चलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

12 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.