केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के सालंगपुर धाम में हनुमान जी की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और 55 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित श्री कष्टभंजनदेव भोजनालय का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि सालंगपुर धाम का इतिहास 150 सालों से भी अधिक का है और इस धाम में रोज हजारों लोग दर्शन करने आते हैं, दर्शन और आशीर्वाद के साथ प्रसाद पाने की यहाँ की व्यवस्था बहुत ही उत्तम है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे देश में अनेक प्रदेश सरकार और 400 से ज्यादा संसद सदस्यों के साथ उनकी पार्टी देश की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद, चाहे वो अटल जी का शासनकाल रहा हो या अब प्रधानमंत्री मोदी जी का शासनकाल हो, भारतीय संस्कृति का ध्वज पूरे विश्व में ऊंचा करने का कार्य उनकी पार्टी ने किया है।
अमित शाह ने कहा कि जब 2019 में नरेन्द्र मोदी जी को दोबारा पूर्ण बहुमत मिला तब लोगों ने धारा 370 के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि हम 1950 से ये कहते आरहे थे कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान, दो विधान, दो संविधान नहीं चलेंगे और ना ही दो झंडे होंगे। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद देशवासियों के मन में एक संतोष हो गया कि आज़ादी के बाद नरेन्द्र मोदी जी ने उनकी इच्छा पूरी की और कश्मीर अब हमारा है। अमित शाह ने कहा कि राम जन्मभूमि का विवाद बाबर के ज़माने से चला आ रहा था और विरोधी पार्टी इस मुद्दे को लटकाती रही, लेकिन एक दिन ऐसा आया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में एक भव्य राममंदिर का शिलान्यास कर दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि राम जन्मभूमि पर कभी मंदिर का निर्माण नहीं होगा, कश्मीर में धारा 370 समाप्त होगी तो रक्तपात होगा, लेकिन पूरे देश में कहीं एक पत्थर भी फेंकने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आज काशी में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का काम भी पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि केदारधाम हो, बद्रीधाम हो, सोमनाथ के मंदिर को फिर से सोने का बनाना हो, या पावागढ में फिर से शक्तिपीठ की स्थापना करनी हो, प्रधानमंत्री मोदी ने दृढ़ता के साथ और देश में शांति बनाए रखते हुए कठोर निर्णय लिए जिसके अच्छे परिणाम मिले हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत की, सरदार पटेल का स्मारक बनाया और अरब सागर के बीच शिवाजी महाराज की शानदार प्रतिमा स्थापित की। उन्होंने कहा कि गंगा नदी का शुद्धिकरण करके उसमें पूरे वर्ष एक जैसा शुद्ध बनाए रखने का काम भी मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किया है।
अमित शाह ने कहा कि ग़ुलामी के लंबे कालखंड के दौरान भारत से कई मूर्तियां कई देशों में चली गई थीं, ऐसी 360 मूर्तियों को नरेन्द्र मोदी जी के 9 साल के शासन में भारत वापिस लाकर उनके वास्तविक स्थानों पर प्रतिस्थापित करने का काम हुआ है। इसके अलावा भारतीय भाषाओं को गौरव देने और उन्हें मज़बूत करने का काम भी नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।
25 तीर्थस्थलों की मिट्टी के टाइल्स से बने इस हाइटेक श्री कष्टभंजनदेव भोजनालय में घंटे में 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लिए खाना बन सकेगा, जो जनसेवा के लिए श्री कष्टभंजन मंदिर का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment