गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि स्वनिधि योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए स्व-रोज़गार और आत्म-निर्भरता सृजित की है। अब तक इस योजना के लिए गुजरात में एक करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिनमें से 76 लाख लोगों को ऋण दिया जा चुका है और इनमें से लगभग 45 प्रतिशत अंशदान महिलाओँ से प्राप्त हुआ है। अमित शाह ने यह बात आज रेहड़ी-पटरी वालों और उनके परिवार को संबोधित करते हुए कही जो प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन अहमदाबाद नगरपालिका ने किया था।
अमित शाह ने कहा कि कोरोना काल में दुनिया सोचती थी कि भारत का क्या होगा, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस बात का उदाहरण प्रस्तुत किया कि लॉकडाउन लागू कर कैसे समाज में आत्म-अनुशासन लाया जा सकता है। भारत कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने वाले शुरुआती देशों में शामिल था जो हमसब के लिए गौरव का विषय बना। गृहमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री ने तकनीक का उपयोग किया।
अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर हैं। उन्होंने आज अहमदाबाद में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और उनके परिवारों से जीएमडीसी ग्राउंड में मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment