खेल मंत्रालय ने कई प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, खेल मंत्रालय ने महासंघ के नये अध्यक्ष संजय सिंह को कुश्ती की अंडर-15 और अंडर-20 आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा के बाद निलंबित कर दिया।
भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद संजय सिंह ने अंडर-15 और अंडर-20 आयुवर्ग के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित कराने की घोषणा की थी। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि ये घोषणा जल्दबाजी में की गई और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई।
साथ ही, भारतीय कुश्ती महासंघ के संविधान के प्रावधानों का पालन भी नहीं किया गया। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे निर्णय महासंघ की कार्यकारी समिति लेती है जिसके समक्ष इस प्रकार का एजेंडा विचार के लिए रखा जाना आवश्यक होता है। मंत्रालय ने कहा कि नवनिर्वाचित महासंघ ने खेल संहिता की पूरी तरह अनदेखी की है और ऐसा प्रतीत होता है कि वह पूर्व पदाधिकारियों के पूर्ण नियंत्रण में है।
मंत्रालय ने कहा कि महासंघ का कामकाज पूर्व पदाधिकारियों द्वारा नियंत्रित परिसर से चलाया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा इसी परिसर में ही खिलाडियों ने यौन शौषण के कथित आरोप लगाए थे। यह मामला फिलहाल न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को अगले आदेश तक अपनी सभी गतिविधियां निलंबित रखने का निर्देश दिया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment