गृह मंत्रालय ने लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर संसद की सुरक्षा में उल्लंघन की घटना की जांच का आदेश दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की अगुवाई में एक जांच समिति गठित की गई है। इसमें अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य और विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
जांच समिति संसद की सुरक्षा में सेंध के कारणों की जांच के अलावा खामियों की पहचान करेगी और आगे की कार्रवाई की सिफारिश करेगी। यह समिति संसद की सुरक्षा में सुधार के सुझावों और सिफारिशों के साथ जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
वहीं, दिल्ली पुलिस के विशेष सेल ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना में अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम -यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में उच्चस्तरीय जांच चल रही है। हरियाणा पुलिस भी आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है ताकि उसे दिल्ली पुलिस के साथ साझा किया जा सके।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने… Read More
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में 13 अप्रैल, 2026 को… Read More
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में एक निजी… Read More
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज लगभग 92% मतदान हुआ। वहीं,… Read More
ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। दूतावास ने… Read More
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment