तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज लगभग 92% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु के 234 सीटों के लिए हुए मतदान में लगभग 85% वोट डाले गए।
मुर्शिदाबाद, आसनसोल और बीरभूम सहित कई क्षेत्रों से हिंसा की छिटपुट घटनाओं की खबरें मिली। कुछ जगह डराने-धमकाने और ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी सामने आईं हैं। इन सबके बावजूद कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए बडी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया था। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था और हवाई दस्तों की निगरानी की व्यवस्था की गई थी।
तमिलनाडु में आज एक ही चरण में हुए विधानसभा चुनाव में कुल पांच करोड़ 75 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद राज्य में यह पहला चुनाव था। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस बार 84.73 प्रतिशत मतदान हुआ जो कि एक रिकॉर्ड है।
सर्वोच्च न्यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More
भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि कोई भी अदालत किसी महिला विशेष रूप से नाबालिग… Read More
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास… Read More
मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में सोमवार… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment