Categories: News-Headlines

गृह मंत्रालय ने खालिस्‍तान टाइगर फोर्स से सम्‍बद्ध अर्शदीप सिंह गिल उर्फ डल्‍ला को आतंकवादी घोषित किया

गृह मंत्रालय ने गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यूएपीए के अंतर्गत खालिस्‍तान टाइगर फोर्स से सम्‍बद्ध अर्शदीप सिंह गिल उर्फ डल्‍ला को आतंकवादी घोषित कर दिया है। मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि अर्शदीप सिंह गिल आतंकवादियों को वित्‍तीय सहायता देने और नशीले पदार्थों तथा हथियारों की सीमा पार तस्‍करी में लिप्‍त है। अर्शदीप सिंह कत्‍ल, जबरन वसूली और आतंकवादी गतिविधियों के अलावा टारगेटेड किलिंग में भी शामिल रहा है। मंत्रालय के अनुसार अर्शदीप सिंह का निकट सम्‍बन्‍ध हरदीप सिंह निज्‍जार से है जो गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यूएपीए के अंतर्गत घोषित आतंकवादी है।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि अर्शदीप सिंह गिल कई मामलों में दोषी है और राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए द्वारा जांच चल रही है। वह साम्‍प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और पंजाब के लोगों में दहशत फैलाने का भी दोषी है।

Leave a Comment

Recent Posts

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

8 minutes ago

अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना: मौसम विभाग

India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More

17 minutes ago

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

17 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

1 day ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

1 day ago

This website uses cookies.