Categories: News-Headlines

गृहमंत्री अमित शाह ने असम में बाढ की स्थिति के बारे में गुवाहाटी में समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि असम को विकास के मार्ग पर आगे बढाने और महत्वपूर्ण निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए राज्‍य को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करना महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्‍य को ऐसी दीर्घकालिक योजना बनानी चाहिए जो आने वाले दशकों में बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करें और केवल अल्पकालिक उपायों पर निर्भर न रहे। कल गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक में अमित शाह ने कहा कि असम सरकार को राज्य में नम-भूमि की रक्षा और कायाकल्प करने और उसकी क्षमता बढ़ाने के लिए एक ठोस कार्य योजना के साथ आना चाहिए ताकि वे बाढ़ के दौरान जल ग्रहण क्षेत्रों के रूप में भी कार्य कर सकें। अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दोनों नेता आज गुवाहाटी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के असम दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। पार्टी ने कुछ वर्षों से राज्य में हुए सभी चुनावों में जीत हासिल की है। आज दोनों वरिष्ठ नेता गुवाहाटी के बशिष्ठ चारियाली में पार्टी के नए राज्य कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। अत्याधुनिक छह मंजिला वाले अटल बिहारी वाजपेयी भवन में सम्मेलन और बैठक हॉल सहित सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। दोनों नेता प्रदेशभर में लगभग सौ स्थानीय पार्टी कार्यालयों का भी उद्घाटन करेंगे। इनके बाद अमित शाह और जे.पी. नड्डा गुवाहाटी के खानापारा में 45 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को एक रैली में संबोधित करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूर्वोत्तर के सभी मुख्यमंत्रियों और डी.जी.पी. के साथ मुलाकात करेंगे और साथ ही पूर्वोत्तर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केन्द्र के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.