गुजरात में आज विधानसभा में सभी एक सौ 82 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित नवनिर्वाचित विधायकों को अस्थायी अध्यक्ष योगेश पटेल ने शपथ दिलाई।
इस बीच, थराड विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर चौधरी ने अध्यक्ष पद जबकि जेठाभाई भारवाड़ ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। इससे पहले दोनों नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
कल सदन की बैठक होगी और उन्हें औपचारिक रूप से सदन का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष घोषित किया जाएगा क्योंकि अभी तक इन पदों के लिए कोई अन्य नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है।
गुजरात में नवनिर्वाचित विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से शुरू
गुजरात में नवनिर्वाचित विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से शुरू हो गया। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि पहले दिन प्रोटेम स्पीकर योगेश पटेल ने आज सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इससे पहले राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वड़ोदरा शहर की मांजलपुर सीट से भाजपा के वरिष्ठ विधायक योगेश पटेल को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। सदन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कल होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई जाएंगे, जहां वे फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति… Read More
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि नवगठित शांति बोर्ड के सदस्यों ने… Read More
भारत सरकार ने गुजरात में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) आधारित डिजिटल फूड करेंसी पायलट… Read More
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग… Read More
महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment