गुजरात विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के आगामी 25 वर्ष के सुनहरा भविष्य तय करने के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी आज वेरावल में एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नागरिकों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मछुआरों को सशक्त बनाने के नई नीतियां लाई हैं। प्रधानमंत्री ने मुफ्त घरेलू रसोई गैस कनेक्शन, घर घर नल से जल और आयुष्मान भारत जैसी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने सदैव देश और आम लोगों के विकास के लिए काम किया है।
राजकोट जिले के धोराजी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुजरात आज सभी क्षेत्रों में फल-फूल रहा है और समय आ गया है कि आने वाले 25 वर्षों में राज्य को समृद्ध बनाने के लिए आगे बढ़ा जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दो दशक पहले सौराष्ट्र क्षेत्र में पानी का गंभीर संकट होता था, लेकिन भाजपा सरकार के लगातार प्रयासों से नर्मदा नदी का पानी सौराष्ट्र पहुंचा, जिससे इस क्षेत्र में पानी की कमी दूर हुई। प्रधानमंत्री ने सौराष्ट्र की समृद्धि में सुजलम सुफलम योजना की भूमिका को उजागर किया। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराकर भाजपा सरकार ने क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। प्रधानमंत्री ने विकास को चुनने और आगामी 25 वर्षों में राज्य को विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए लोगों से भाजपा को वोट देने को कहा।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment