Categories: News-Headlines

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा हुआ

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य आज पूरा कर लिया गया। उम्‍मीदवार बृहस्‍पतिवार तक नाम वापस ले सकते हैं। पहले चरण में राज्य की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों के लिए पहली दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

राज्‍य की 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर पहली दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जिन जिलों में चुनाव होना है वे निर्वाचन क्षेत्र कच्‍छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिरसोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड़ में फैले हैं। इनमें अनुसूचित जाति की सात और अनुसूचित जनजाति की 14 सीटें शामिल हैं। इस बीच राज्‍य में प्रचार अभियान चरम पर है। चुनाव से पूर्व कांग्रेस और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन की घोषणा की है।

दूसरे चरण के लिए 17 नवम्‍बर तक पर्चे दाखिल किए जा रहे हैं। अब तक 95 उम्‍मीदवारों ने नामांकन भरा है। इस चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। इनमें अनुसूचित जाति की छह और अनुसूचित जन‍जाति की 13 सीटें शामिल हैं। मतगणना हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को कराई जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.