Categories: News-Headlines

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार जोरो पर, कल पहले चरण का 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार चरम पर है। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के सभी प्रयास कर रहे हैं। प्रचार कल समाप्त हो जाएगा। इस चरण में 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद सहित कई स्थानों पर रैलियों को संबोधित करेंगे।

सभी पार्टियों ने दूसरे चरण के प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कल अहमदाबाद में इस चुनाव का अब तक का सबसे लंबा रोड-शो करने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 4 रैलियों को संबोधित करेंगे। ये रैलियां- कांकरेज, पाटन, सोजित्रा और अमदाबाद के सरसपुर में होंगी। गृह मंत्री अमित शाह महेसाणा, विजापुर, और अहमदाबाद में चुनावी रैलियां करेंगे और वडोदरा में रोड-शो करेंगे। इसके साथ ही स्मृति ईरानी, पुरुषोत्तम रुपाला और गजेंद्र सिंह शेखावत की भी कई रैलियां प्रस्तावित है। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकुर पार्टी उम्मीदवारों के हक में प्रचार करेंगे तो वही आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान और हरभजन सिंह भी वोटरों को लुभाने के लिए रैलियां और रोड-शो करेंगे।

इस बीच, गुजरात में कल पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। हमारे संवाददाता ने बताया है क‍ि इस चरण में सौराष्‍ट्र, कच्‍छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर वोट डाले गए।

Leave a Comment

Recent Posts

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

5 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

1 day ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

This website uses cookies.