गुजरात विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल आचार्य देवब्रत के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ।
राज्यपाल ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात ने पिछले 20 साल में समाज के हर क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास सुनिश्चित किया है और देश में आदर्श राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता उसके नागरिकों को बिजली, स्वास्थ्य, जल, शिक्षा और कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना है। श्री देवब्रत ने कहा कि सरकार ने सबका साथ और सबका विकास के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों की कुशलता के लिए काम किया है।
गुजरात को देश का विकास इंजन बताते हुए राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि राज्य में एक करोड़ 60 लाख से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं।
हमारे संवाददाता ने बताया कि विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट कल पेश किया जाएगा। बजट सत्र 29 मार्च तक चलेगा।
तीनों सेनाओं का महा अभ्यास त्रिशूल पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा पर जारी है। नौसेना… Read More
भारत ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किए… Read More
विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के संबंध जटिल ऐतिहासिक… Read More
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने तेजी से बदलते प्रौद्योगिकीय और विनियामक परिदृश्य को स्वीकार… Read More
भारत और अमरीका ने आज अगले दस वर्षों के लिए रक्षा क्षेत्र में सहयोग हेतू… Read More
एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज संयुक्त संकल्प पत्र जारी किया।संकल्प पत्र में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment