Categories: News-Headlines

गुजरात में बीजेपी के नेता भूपेन्‍द्र पटेल ने आज नये मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के नेता भूपेन्‍द्र पटेल ने आज नये मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता भूपेन्‍द्र पटेल ने आज राज्‍य के 17वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण गांधीनगर में राजभवन में हुआ। राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत पद ने भूपेन्‍द्र पटेल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सी आर पाटिल के अलावा मध्‍यप्रदेश, कर्नाटक और गोआ के मुख्‍यमंत्री भी समारोह में उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में अपना कार्यभार संभाला।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सी आर पाटिल ने कल शाम संवाददाताओं को बताया कि केवल मुख्‍यमंत्री ही आज शपथ लेंगे। उन्‍होंने कहा कि पार्टी संगठन से बातचीत के बाद नई मंत्रिपरिषद का गठन एक-दो दिन बाद किया जायेगा।

नए मुख्य मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण से पहले भूपेंद्र पटेल ने आज सुबह कार्यकारी मुख्य मंत्री विजय रुपाणी से उनके गांधीनगर निवास्थान पर भेंट की। भूपेन्‍द्र पटेल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल से भी मिले। शपथ ग्रहण से पहले यह दोनों बैठकों को शिष्टाचार के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच उन्होंने आज सुबह जामनगर के जिला समाहर्ता से बात की और भारी बारिश से प्रभावित गाँवों में तुरंत राहत और बचाव दल भेजने की सूचना दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भूपेन्‍द्र पटेल ने बाढ़ के पानी में फंसे 35 लोगों को एयर लिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.