Categories: News-Headlines

हिंदी दिवस समारोह एवं पुरस्कार वितरण कल नई दिल्ली में होगा, गृह मंत्री अमित शाह राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेंगे

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 14 सितंबर, मंगलवार को हिन्दी दिवस समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगाl समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे तथा माननीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, अजय कुमार मिश्रा एवं निशिथ प्रामाणिक समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगेl हिंदी दिवस पर होने वाले इस आयोजन में माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कर-कमलों से राजभाषा कीर्ति पुरस्कार तथा राजभाषा गौरव पुरस्कार वितरित किए जाएंगेl अमित शाह समारोह को संबोधित भी करेंगे।

कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों के कारण विगत वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था इसलिए इस वर्ष होने वाले समारोह में वर्ष 2018-19, 19-20 तथा 2020-21 के दौरान राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंत्रालयों, विभागों, उपक्रमों आदि को तथा राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट लेख और पत्रिकाएं निकालने वाले संस्थानों को पुरस्कार दिए जाएंगेl

विदित हो कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया और इसी उपलक्ष में प्रेरणा और प्रोत्साहन की नीति के आधार पर राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा कीर्ति एवं राजभाषा गौरव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों और अन्य उपक्रमों आदि को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.