गुजरात में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आने के बाद लॉकडाउन में और ज्यादा छूट देने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। नये दिशा-निर्देशों के अनुसार कुछ प्रतिबंधों के साथ सभी धार्मिक स्थल और उनके साथ लगे बाजार आज सुबह से खुल गए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य स्तरीय कोर समिति की गांधीनगर में दो दिन पहले हुई बैठक में मिनी लॉकडाउन में छूट देने की घोषणा की गई थी।
कोविड-19 की घातक दूसरी लहर के बाद पहली बार गुजरात में आज से बड़े पैमाने पर अनलॉक लागू हो रहा है जिसके अंतर्गत होटल, रेस्तरां, बाजार और धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं। अब होटल और रेस्तरां 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे। अभी तक सिर्फ खाने की होम डिलीवरी की इजाजत थी। राज्य सरकार ने सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे के बीच पार्क, उद्यान और पुस्तकालय खोलने की भी अनुमति दी है। अधिकतम 50 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। धार्मिक स्थल एक साथ 50 लोगों की अधिकतम सीमा के साथ खुले रहेंगे। प्रसिद्ध सोमनाथ और अंबाजी मंदिर ने भक्तों के लिए ऑनलाइन बुकिंग स्लॉट प्रदान करना भी शुरू कर दिया हैं। दुकानों सहित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे। राज्य परिवहन की बसों सहित सिटी बस सेवाएं अब 60 प्रतिशत क्षमता के साथ चल रही हैं। विदेशों में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवश्यक परीक्षाएं और टेस्ट आयोजित करने की मंजूरी भी दी गई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment