Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र निर्माण में, सीमा सड़क संगठन के कर्मियों के समर्पण और दृढता की प्रशंसा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र निर्माण में, सीमा सड़क संगठन के कर्मियों के समर्पण और दृढता की प्रशंसा की है। संगठन के कर्मयोगियों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि इसने पिछले पांच-सात वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि चाहे रोहतांग में अटल सुरंग या कैलाश मानसरोवर यात्रा के नए मार्ग का विश्वस्तरीय निर्माण कार्य हो, सीमा सड़क संगठन लगातार रिकॉर्ड कायम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने कोविड के दौरान महत्वपूर्ण कार्य किया है। श्री सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में सम्पर्क की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।

हमारी सीमाओं की सामरिक जरूरतें हैं या फिर सीमावर्ती क्षेत्रों का सोशियो इकनॉमिक डेवल्‍पमेंट हो, इन सब के लिए जो सबसे महत्‍वपूर्ण कॉम्‍पोनेंट हैं। वो है कनैक्टिविटी। इस कनैक्टिविटी के लिए भीषण गर्मी, बरसात, बर्फबारी। जब आप ऐसी कठिनाइयों के बीच हमारे बॉर्डर और आर्गेनाइजेशन के कर्मी बिना थके बिना थमे लगातार काम करते चले आ रहे हैं। कुछ स्‍थानों पर प्रत्‍यक्ष भी जाकर मैंने बॉर्डर आर्गेनाइजेशन के कर्मियों को काम करते देखा है। सचमुच साहस और उनके शौर्य और उनके मैं परिश्रम की जितनी भी सराहना करुं, वह कम है।

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में सीमा सड़क भवन में सीमा सड़क संगठन द्वारा स्थापित दो उत्कृष्टता केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए। इन केंद्रों की स्थापना सड़क सुरक्षा में उकृष्टता हासिल करने और सड़कों, पुलों, एयरफील्ड तथा सुरंगों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

14 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.