गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती कल सुबह आठ बजे शुरू होगी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों में छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी वोटों की गिनती कल होगी। उत्तर प्रदेश में रामपुर और खतौली, राजस्थान में सरदार शहर, बिहार में कुढ़नी, ओडिशा में पद्मपुर और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुआ था।
निर्वाचन आयोग ने सुचारु और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। अहमदाबाद जिले में सर्वाधिक तीन, जबकि सूरत और आणंद जिले में सबसे कम दो-दो मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। आकाशवाणी से बातचीत में गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने कहा कि इस बार ईवीएम और डाक मतपत्रों की एक साथ गिनती की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कल होगी। राज्य भर के 68 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके बाद ईवीएम वोटों की गिनती की जाएगी। राज्य की कुल 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment