गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज प्रथम तल पर राजा राम और अन्य देवीदेवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ छह अन्य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज अभिजीत मुहूर्त में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया है कि प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान काशी के विद्वान पंडित जयप्रकाश के नेतृत्व में 101 वैदिक आचार्य करवा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्राण प्रतिष्ठा सार्वजनिक आयोजन नहीं है। इसलिए इसमें शामिल होने के लिए लोग अयोध्या न आये। हालांकि रामलला के दर्शन करने वाले लोग सामान्य रूप से दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा कार्यक्रम है। इससे पहले पिछले वर्ष जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पहला कार्यक्रम हुआ था। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने अयोध्या आने वालों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतेजाम किये हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment