Categories: News-Headlines

सिक्किम के चाटन में फंसे पर्यटकों को निकालने का अभियान आज सुबह पाकयोंग हवाई अड्डे से शुरू

सिक्किम के चाटन में फंसे पर्यटकों को निकालने का अभियान आज सुबह पाकयोंग हवाई अड्डे से शुरू हो गया। भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्‍टर पर्यटकों को निकालने के लिए चाटन रवाना हो गए हैं। चाटन में फंसे लगभग एक सौ नौ पर्यटकों को आज हवाई मार्ग से निकाला जाएगा।

एनडीआरएफ और सेना की मदद से कल लाचेन से सभी फंसे हुए पर्यटकों को चाटेन पहुंचाया गया। आज सभी को हवाई मार्ग से पाकयोंग ले जाया जाएगा। इससे पहले, मंगन जिले के लाचुंग में फंसे 1600 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। मंगन जिले में विभिन्न स्थानों पर भारी भूस्खलन के कारण बचाव कार्यों में लगे हुए सभी संबंधित केंद्रीय और राज्य एजेंसियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई स्‍थानों पर भूस्‍खलन के कारण यातायात व्‍यवस्‍था बाधित हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.