टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के शुरू होने में अब केवल 50 दिन बचे हैं, इसी के साथ भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय दल के लिए एक प्रभावशाली औपचारिक और आधिकारिक खेल पोशाक का अनावरण किया। यह भारतीय दल 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक टोक्यो, जापान में होने वाले XXXII ओलंपिक खेलों में भाग लेगा।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में टीम इंडिया के लिए आधिकारिक किट का अनावरण किया। भारतीय ओलंपिक संघ-आईओए के अध्यक्ष डॉक्टर नरिंदर ध्रुव बत्रा और महासचिव राजीव मेहता इस कार्यक्रम में उपस्थिति थे।
इस कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय में सचिव रवि मित्तल, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान, भारतीय दल के शेफ डी मिशन बी.पी. वैश्य, सांसद और उप-शेफ डी मिशन डॉ. प्रेम चंद वर्मा भी उपस्थित थे। खेल मंत्री के आवास पर आयोजित उद्घाटन समारोह में ओलंपिक के लिए जाने वाले एथलीट बजरंग पुनिया, रवि कुमार, दीपक पुनिया, सुमित, सीमा बिस्ला और नीरज चोपड़ा भी मौजूद थे।
आधिकारिक स्टाइल पार्टनर – रेमंड औपचारिक किट वितरित करेगा और आधिकारिक खेल परिधान भागीदार- ली-निंग टोक्यो जाने वाले एथलीटों के लिए यात्रा और खेल किट सहित खेल पोशाक की आपूर्ति करेगा। ली-निंग ने भारतीय ओलंपिक टीम की ऊर्जा और गौरव को व्यक्त करने के लिए भारत के राष्ट्रीय रंगों और एकीकृत अद्वितीय ग्राफिक्स से प्रेरित आधिकारिक खेल किट का डिज़ाइन तैयार किया है। आधिकारिक किट के डिजाइन भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा डिजाइनर इदित्री गोयल की मदद और समर्थन से तैयार किए गए हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हम टोक्यो ओलंपिक खेलों से सिर्फ 50 दिन दूर हैं। अब हर दिन, हर सेकेंड मायने रखता है। भारतीय ओलंपिक टीम की आधिकारिक किट का अनावरण एक महत्वपूर्ण पहलू है और यह बहुत सार्थक है कि इसे इस दिन लॉन्च किया जा रहा है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारे एथलीट सबसे बड़े खेल आयोजन के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं और जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है, पूरे देश को हमारे एथलीटों का हौसला बढ़ाना चाहिए ताकि वे टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित हों। मैं हर भारतीय से भारतीय टीम को प्रोत्साहित करने का आग्रह करता हूं।”
आधिकारिक किट अनावरण समारोह के अवसर पर, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा ने उन सभी एथलीटों को बधाई दी जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बनाई है। डॉ. बत्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय एथलीट देश को गौरवान्वित करेंगे और टोक्यो ओलंपिक खेलों में तिरंगा फहराएंगे।
कार्यक्रम में धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए, भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, “मैं किरेन रिजिजू जी का आभारी हूं कि उन्होंने अगले महीने टोक्यो ओलंपिक खेलों में जाने वाली टीम इंडिया के औपचारिक खेल परिधान किट का अनावरण किया। भारतीय टीम के लिए स्पोर्ट्स किट का अनावरण भारतीय ओलंपिक संघ के पहले दूरदर्शी अध्यक्ष सर दोराबजी टाटा के स्मरण दिवस के साथ मेल खाता है, जो संगठन और टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा, “हम अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीमों में से एक को भेज रहे हैं, जिसमें कई युवा और अनुभवी प्रतिभाएं शामिल हैं, जिसमें तलवारबाज़ सीए भवानी देवी भी शामिल हैं, जो ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार तलवारबाज़ी खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। सभी एथलीट कठिन प्रशिक्षण ले रहे हैं और टोक्यो ओलंपिक के लिए प्रेरित हैं और मुझे उम्मीद है कि हमारे एथलीट खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और हमारे देश के लिए सम्मान लाएंगे।”
भारत टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए एक मजबूत दल भेजेगा और अब तक मुक्केबाज़ी, हॉकी, कुश्ती, नौकायन, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, घुड़सवारी, तलवारबाजी, नौकायन, निशानेबाजी और टेबल टेनिस सहित 11 खेलों में भारतीय एथलीटों ने क्वालीफाई किया है। आने वाले दिनों में और अधिक खेलों में भारतीय एथलीटों के क्वालीफाई करने की सम्भावना है।
एडलवाइस समूह के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राशेश शाह ने कहा, “ओलंपिक खेलों का मतलब, धीरज, उत्कृष्टता, लंबी दौड़ के प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत है, ऐसे मूल्य जो एडलवाइस में हमारे साथ दृढ़ता से प्रतिध्वनित होते हैं। जैसा कि दुनिया एक अभूतपूर्व महामारी की चुनौती से निपटने में लगी है, टोक्यो ओलंपिक हमें नए तरीके से लचीलापन, दृढ़ता और करुणा के मूल्यों की याद दिलाएगा। हम भारतीय ओलंपिक संघ के साथ भारत के ओलंपिक सपने का समर्थन करने में सक्षम होने के लिए सम्मानित और विशेषाधिकार प्राप्त महसूस कर रहे हैं और टोक्यो में भारतीय दल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हैं।”
एडलवाइस प्रमुख प्रायोजक है, आईनॉक्स समूह मनोरंजन भागीदार है और निप्पॉन पेंट टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए आईओए का सहयोगी प्रायोजक है। प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक और संगीतकार, मोहित चौहान ने शाम को एक शानदार गीत के साथ इस कार्यक्रम को समाप्त किया। उन्होंने एक विस्मयकारी ओलंपिक शीर्षक गीत प्रस्तुत किया, जो भारतीय एथलीटों को पृथ्वी पर सबसे महान खेल आयोजन, टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के लिए समर्पित है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment