Categories: News-Headlines

खेल मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ 2023 की घोषणा की

खेल मंत्रालय ने आज ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ 2023 की घोषणा की। पुरस्कार विजेता 09 जनवरी, 2024 (मंगलवार) को प्रात: 11 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खेल निकायों सहित कॉर्पोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों), खेल नियंत्रण बोर्डों, गैर सरकारी संगठनों को दिया जाता है।

आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/कोचों/संस्थाओं को एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। वर्ष 2023 में इस पुरस्कार के लिए बड़ी संख्या में आवेदन/नामांकन प्राप्त हुए थे, जिन्हें खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति के समक्ष रखा गया था। चयन समिति में पिछले पुरस्कार विजेताओं, उद्योग संघ, खेल पत्रकार/विशेषज्ञ/टिप्पणीकार, राज्य सरकार के खेल सचिव, भारतीय ओलंपिक संघ और खेल में सक्रिय गैर-सरकारी संगठन के सदस्य शामिल हैं।

छह प्रमुख पुरस्कार जो भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का गठन करते हैं, वे हैं मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार या खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी, जिन्हें माका ट्रॉफी भी कहा जाता है और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार।

समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद, सरकार ने निम्नलिखित संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:

पुरस्‍कार का नाम: राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार 2023

क्र.सं.
वर्ग

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2023 
प्राप्‍त करने वाले निकाय

1.
नवोदित/युवा प्रतिभा की पहचान एवं पोषण
जैन मानित विश्‍वविद्यालय, बेंगलुरु

2.
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन
ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेट लिमिटेड

पुरस्कार विजेता 09 जनवरी, 2024 (मंगलवार) को प्रात: 11 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

3 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.