खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) की निरीक्षण समिति ने आगामी दूसरी रैंकिंग सीरीज ‘इब्राहिम-मुस्तफा’ टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 27 पहलवानों सहित 43 सदस्यों के एक दल को मंजूरी दी है।
यह प्रतियोगिता 23 से 26 फरवरी तक मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में आयोजित की जा रही है जो सीनियर एशियन चैंपियनशिप 2023 और सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में बेहतर सीडिंग के लिए रैंकिंग अंक हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण होगी।
इस भारतीय दल में 9 फ्रीस्टाइल पहलवान, 8 महिला पहलवान और 10 ग्रीको-रोमन पहलवानों के साथ-साथ 16 कोच और सहायक कर्मचारी शामिल हैं।
इन 27 पहलवानों में 3 टार्गेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) पहलवान यानी आशु 67 किलोग्राम ग्रीको-रोमन में, भटेरी 65 किलोग्राम महिला पहलवान और सुजीत 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल शामिल हैं।
भारतीय टीम की भागीदारी के बारे में बात करते हुए ओलंपिक पदक विजेता और निरीक्षण समिति की चेयरपर्सन एम.सी. मैरी कॉम ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खेल और खिलाडि़यों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और अधिक से अधिक पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले, ताकि उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिल सके।
अब तक 9 वर्तमान और पूर्व विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक विजेताओं ने दूसरी रैंकिंग सीरीज के लिए पंजीकरण कराया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment