Categories: News-Headlines

खान मंत्रालय ने स्क्रैप निपटान से 17 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटाया गया, 34549 वर्ग फुट जगह खाली करायी गयी

विशेष अभियान 2.0 के भाग के रूप में, खान मंत्रालय ने अपनी क्षेत्रीय संरचनाओं के साथ नवंबर 2022 से अगस्त 2023 तक अपनी गतिविधियां जारी रखीं। मंत्रालय के लिए अभियान दो अक्टूबर 2022 को नयी दिल्ली में खान मंत्रालय के सचिव ने शुरू किया था। इसमें मंत्रालय के अधीन सभी संगठन वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मंत्रालय ने 116 स्वच्छता अभियानों को लागू करने के लिए पूरे भारत में 84 साइट कार्यालयों की पहचान की।

अभियान के दौरान मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य वर्षा जल संचयन, कंपोस्ट पिट , झीलों/तालाबों की सफाई और कचरे के पर्यावरण-निपटान के रूप में ‘पर्यावरण को वापस सौंपना’ था। सर्वोत्तम कार्यक्रमों के रूप में खान मंत्रालय के कार्यालयों के स्वामित्व वाली इमारतों में वर्षा जल संचयन संरचनायें स्थापित की गई थीं। वर्मी कम्पोस्ट पिट परियोजनाओं के लिए स्थलों की पहचान की गई।

केन्द्रीय खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अभियान के तहत किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय कैंटीन में अपशिष्ट को अलग-अलग करने का सुझाव दिया। इसे खान मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित किया गया है। शिक्षा मंत्रालय, नोडल मंत्रालय से अपशिष्ट पृथक्करण और कंपोस्ट पिट बनाने और जैव अपशिष्ट का उपयोग करने के लिए शास्त्री भवन की विभागीय कैंटीनों के लिए समान दिशानिर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया था।

जीएसआईटीआई, हैदराबाद ने भी सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के रूप में अपने छात्रावास कैंटीन में अपशिष्ट पृथक्करण शुरू किया और खाद बनाने के लिए जैव अपशिष्ट का उपयोग किया। जीएसआईटीआई, हैदराबाद में कम्पोस्ट पिट बनाया गया है। इसके अलावा खाली पड़ी भूमि पर प्रशिक्षुओं/कर्मचारियों/जनता के लिए ओपन एयर जिम बनाया गया।

खान मंत्रालय ने अपने विशेष अभियान 2.0 के एक भाग के रूप में, नवंबर 2022 से अगस्त 2023 तक लगभग 2743 फाइलों की छंटनी की, कुल 34549 वर्ग फुट जगह खाली की और स्क्रैप निपटान से कुल 172,130,148 रुपये का राजस्व जुटाया।

बेहतर कामकाजी माहौल बनाने के लिए कार्यालय का आधुनिकीकरण किया गया। खान मंत्रालय के गलियारों को चित्रों से सजाया गया था और स्थान को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए पौधों से सजाया गया था। इसका उपयोग ‘ आजादी का अमृत महोत्सव ’ और ‘ हर घर तिरंगा ’ अभियान के उद्घाटन कार्यक्रमों के लिए किया गया था। निदेशक स्तर के अधिकारियों को कार्यालय स्थल का निरीक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। खान मंत्रालय के सभी संगठनों, सार्वजनिक उपक्रमों में समान कार्यक्रमों का पालन किया जा रहा था। इस पहल के परिणामस्वरूप परिसर में स्वच्छता बनाये रखी गयी और विशेष अभियान 2.0 के तहत सतत पहल की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.