Categories: News-Headlines

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस आज, इस वर्ष का विषय -संक्रमण काल से गुजरते विश्व में साक्षरता को बढ़ावा: सतत और शांतिपूर्ण समाजों की स्थापना की नींव का निर्माण

आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस है। यह दिवस लोगों को आत्मसम्मान और मानवाधिकारों के मामले में साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। दुनिया भर में साक्षरता की दिशा में अच्छी प्रगति के बावजूद अभी तक 76 करोड़ से अधिक नौजवानों को साक्षर बनाने की चुनौती अभी बनी हुई है। हाल ही के कोविड-19 संकट और जलवायु परिवर्तन तथा अन्य समस्याओं ने इस चुनौती को बढ़ा दिया है।

इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का विषय है -संक्रमण काल से गुजरते विश्व में साक्षरता को बढ़ावा: सतत और शांतिपूर्ण समाजों की स्थापना की नींव का निर्माण।

साक्षरता दिवस वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय स्तर पर दुनियाभर में मनाया जाएगा। वैश्विक स्तर पर फ्रांस के पेरिस में एक सम्मेलन आयोजित होगा। यूनेस्को की ओर से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।

इस बीच, यूनेस्को ने सरकारों का आह्वान किया है कि शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमता का इस्तेमाल करने के लिए मानव केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए और इसके लिए समुचित दिशा-निर्देश और शिक्षकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 1967 से मनाया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.