खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने एकीकृत कोल्ड श्रंखला एवं मूल्य संवर्धन अवसंरचना (कोल्ड चेन योजना) के अंतर्गत बहुउत्पाद खाद्य विकिरण इकाइयों की स्थापना के लिए भावी उद्यमियों से अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के अंतर्गत केंद्रीय क्षेत्र की अम्ब्रेला योजना का एक घटक है, जिसकी घोषणा वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में की गई थी। मांग आधारित कोल्ड श्रंखला योजना के अंतर्गत पात्र परियोजनाओं को अनुदान/सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
संस्थाओं को अपने प्रस्ताव केवल https://www.sampada-mofpi.gov.in/ पर “प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना” के अंतर्गत प्रासंगिक विवरण (उचित शीर्षकों के अंतर्गत) के साथ ऑनलाइन जमा करने होंगे। सभी प्रस्तावों को https://www.mofpi.gov.in. पर उपलब्ध दिनांक 06 अगस्त, 2024 को जारी “एकीकृत कोल्ड श्रंखला और मूल्य संवर्धन अवसंरचना योजना – खाद्य विकिरण इकाइयों की स्थापना” शीर्षक वाली योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार नियत तिथि तक या उससे पहले तैयार करके जमा करना होगा।
ईओआई/प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2024 है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment