Categories: News-Headlines

खादी इंडिया के नई दिल्‍ली स्थित कनॉट प्लेस के शोरूम में 2 अक्टूबर को एक करोड़ 34 लाख रुपये की रिकार्ड बिक्री

नई दिल्‍ली: इस साल 2 अक्टूबर को खादी इंडिया के सीपी (कनॉट प्लेस) आउटलेट ने एक बार फिर एक ही दिन में खादी की बिक्री का नया कीर्तिमान बनाया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई अवसरों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों से खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों को खरीदने का अनुरोध किया है। साथ ही, इस क्षेत्र को बढ़ावा देने की बात की है, जो साल 2014 के दौरान गतिहीनता की स्थिति में था। नई सरकार के सत्ता में आने के बाद खादी की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी हुई है। यह उल्लेख करना भी महत्वपूर्ण है कि अक्टूबर 2016 से नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी इंडिया के प्रमुख आउटलेट पर एक दिन में की गईं बिक्री कई अवसरों पर 1 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। इसका उल्लेख प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो वार्ता “मन की बात” में लगातार किया है।

प्रधानमंत्री का खादी को अपनाने और गरीब बुनकरों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का संदेश रेडियो प्रसारण कार्यक्रम “मन की बात” के जरिए देश के कोने-कोने तक पहुंच गया है। इसका असर इस गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर, 2022 की बिक्री में देखने को मिला है।

एक ही दिन में नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी इंडिया शोरूम ने 1.34 करोड़ रुपये की बिक्री की और 2 अक्टूबर, 2021 को बनाए गए 1.01 करोड़ रुपये के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले एक दिन में खादी की सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड 1.29 करोड़ रुपये का था, जो 30 अक्टूबर 2021 को दर्ज किया गया था।

Khadi India Showroom at Connaught Place in New Delhi

गांधीजी ने खादी आंदोलन की स्थापना केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कारणों से की थी। महात्मा की उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हमारे प्रधानमंत्री ने खादी और अन्य ग्रामोद्योग उत्पादों को जनता के बीच बढ़ावा देने का प्रयास किया है। इसके अलावा यह हमारे प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और उनके लिए लोगों का सम्मान भी है, जिनके एक आह्वान पर भारत के लोग खादी को पूरा समर्थन देने के लिए खड़े होते हैं। दीपावली पर दीप जलाने के लिए गरीब कारीगरों की सहायता के आह्वान को वास्तविकता में बदला गया है।

केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि 2 अक्टूबर से पहले 25 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “मन की बात” में खादी खरीदने की अपील की थी, जिसने इस रिकॉर्ड बिक्री को प्राप्त करने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने खादी की बिक्री में हुई इस बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर समर्थन को कारण बताया। केवीआईसी के अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के चलते बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर युवाओं का रुझान खादी खरीदने की ओर हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

11 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

11 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.