Categories: News-Headlines

खरीफ विपणन अवधि (केएमएस) 2021-22 के तहत धान की खरीद से अब तक लगभग 30,000 किसान लाभान्वित हुए

पिछले वर्षों की तरह, खरीफ विपणन अवधि (केएमएस) 2021-22 के तहत हाल में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद शुरू हुई। खरीफ विपणन अवधि (केएमएस) 2021-22 के दौरान 05.10.2021 तक 563.60 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कुल 2,87,552 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिससे 29,907 किसानों को लाभ हुआ है। हरियाणा में कुल 1,46,509 मीट्रिक टन और पंजाब में 1,41,043 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

दिनांक 05.10.2021 तक कुल 894.24 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान (खरीफ फसल 718.09 लाख मीट्रिक टन और रबी फसल 176.15 लाख मीट्रिक टन शामिल) की खरीद के साथ खरीफ 2020-21 की अवधि में धान की खरीद लगभग समाप्त हो गई है। पिछले साल की इसी अवधि में 768.70 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान की खरीद की गई थी।

खरीफ विपणन अवधि (केएमएस) 2020-21 के दौरान 1,68,832.78 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की गई खरीद से लगभग 131.14 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। इस अवधि के दौरान हुई धान की खरीद 2019-20 के खरीफ विपणन अवधि (केएमएस) के पिछले उच्च स्तर 770.93 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) को पार करते हुए अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई।

रबी विपणन अवधि (आरएमएस) 2021-22 के दौरान 85,603.57 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कुल 433.44 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं की खरीद की गई (जोकि अब तक का सबसे अधिक है) और इससे लगभग 49.20 लाख किसान लाभान्वित हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.