Categories: News-Headlines

क्रिकेट विश्व कप में भारत ने अफगानिस्‍तान को 8 विकेट से हराया

भारत ने कल शाम नई दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्‍तान को 8 विकेट से हरा दिया। कुल 272 रन के जवाब में भारत ने 35 ओवर में ही लक्ष्‍य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 63 गेंदों पर क्रिकेट विश्‍व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्‍व कप में जिम्‍बाब्‍वे के विरूद्ध खेलते हुए 72 गेंद पर शतक जड़ा था। रोहित शर्मा ने आई सी सी विश्‍व कप में 7 शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। इस रिकॉर्ड के साथ वे इस सूची में शीर्ष पर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों के अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में सबसे अधिक छक्के जड़कर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को भी पीछे छोड दिया है। रोहित शर्मा ने 3 छक्के जड़कर अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 554 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। इस प्रक्रिया में उन्होंने टेस्ट, एकदिवसीय और टी-ट्वेंटी में क्रिस गेल के 553 छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.