Categories: News-Headlines

क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया

क्रिकेट विश्‍वकप में कल चेन्‍नई में एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्‍तान को एक विकेट से हरा दिया। पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 271 रन का लक्ष्‍य दिया। शौद शकील ने 52 और बाबर आजम ने 50 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शमशी ने चार विकेट लिए।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16 गेंद शेष रहते ही नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। एडेन मारक्रम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 91 रन की शानदार पारी खेली। पाकिस्‍तान के शाहीन अफरीदी ने तीन जबकि हैरिस रउफ, मोहम्‍मद वसीम और उसामा मीर ने दो-दो खिलाडियों को आऊट किया। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शमसी को प्‍लेयर ऑफ द मैच का पुरस्‍कार मिला।

विश्‍व कप में आज दो मुकाबले होंगे। धर्मशाला में ऑस्‍ट्रेलिया का सामना न्‍यूजीलैण्‍ड से होगा जबकि कोलकाता में बंग्‍लादेश और नीदरलैंड्स आमने-सामने होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

20 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.