Categories: News-Headlines

एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 26 स्वर्ण सहित 100 पदक जीते

चीन के हांगचाओ में पैरा एशियाई खेलों में भारत ने 26 स्‍वर्ण, 29 रजत और 45 कांस्‍य सहित 100 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले भारत ने इंडोनेशिया में वर्ष 2018 में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 72 पदक जीते थे। आज दिलीप गावित ने पुरुषों की टी-47 400 मीटर दौड़ स्‍पर्धा में 49.48 सेकंड का समय लेकर स्‍वर्ण पदक हासिल किया।

आज भारत एथलेटिक्‍स, शतरंज और नौकायन प्रतियोगिताओं में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने का प्रयास रखेगा।

कल भारत को एथेलेटिक्‍स मुकाबलों में 7 स्‍वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्‍य पदकों सहित 17 पदक मिले। शीतल देवी ने तीरंदाजी कंपाउंड ओपन स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक हासिल किया। नितेश कुमार और तरुण की जोड़ी ने पुरुष डबल्‍स एसएल-3, एसएल-4 बैडमिंटन मुकाबलों में स्‍वर्ण पदक जीता। पुरुष बैडमिंटन सिंगल्‍स के एसएल-3 स्‍पर्धा में प्रमोद भगत को स्‍वर्ण जबकि नितेश कुमार को रजत पदक मिला। महिला बैडमिंटन सिंगल्‍स के एसयू-5 श्रेणी में तुलसीमती ने चीन की खिलाड़ी को 2-0 से हराकर स्‍वर्ण पदक पर कब्‍जा किया। इससे पहले पुरुषों की 1,500 मीटर टी-38 स्‍पर्धा को रमन शर्मा को स्‍वर्ण पदक मिला।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 hour ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.