Categories: News-Headlines

क्रिकेट विश्व कप के लीग मैच में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लीग मैच में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह मैच दोपहर बाद 2 बजे से खेला जाएगा। भारत अपने सभी सात मैच जीत कर टूर्नामेंट में शीर्ष पर है।

कल के लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रनों से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 48 ओवर और एक गेंद में 253 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। डेविड मलान ने 50 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा ने 3 विकेट लिए जबकि मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर और तीन गेंदों में 286 रन बनाए। उसकी ओर से मार्नस लाबुशेन ने 71, कैमरून ग्रीन ने 47 और स्टीव स्मिथ ने 44 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 4 विकेट लिए। एडम ज़म्पा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इससे पहले एक अन्य मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से 21 रन से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रखी। बारिश ने दो बार बाधित मैच में पाकिस्तान की ओर से फखर जमान 81 गेंदों में 11 छक्कों और आठ चौकों की मदद से 126 रन बनाकर नाबाद रहे। बारिश के कारण मैच को 41 ओवर और 342 रन के संशोधित लक्ष्य पर सीमित किया गया था। दोबारा खेल बाधित होने के समय पाकिस्तान ने 25 ओवर और तीन गेंदों में एक विकेट पर 200 रन बनाए थे। डीएलएस नियम के अनुसार वह 21 रन आगे था। इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर इस विश्व कप में तीसरे शतक जमाने वाले रचिन रविंद्र के 108 रन और केन विलियमसन की 95 रन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 401 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने 3 विकेट लिए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.