Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 5 नवंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

दिल्‍ली और आसपास लगातार पांचवें दिन भी हवा जहरीली – जनसत्‍ता की बडी खबर है। लिखा है – प्रदूषण का संकट बरकरार, पंजाब और हरियाणा में दमघोटू वातावरण। नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है – दुनिया में दिल्‍ली सबसे प्रदूषित शहर। पत्र लिखता है – जिन्‍हें कोरोना हुआ वे सावधानी बरतें। राष्‍ट्रीय सहारा ने बडे अक्षरों में लिखा है – डरावना हुआ प्रदूषण, जहरीली धुंध की मोटी परत, बारह साल तक घट रही है उम्र।

नेपाल में भूकंप से 157 लोगों की मौत का आंकडा जनसत्‍ता, हिंदुस्‍तान, दैनिक ट्रिब्‍यून और राष्‍ट्रीय सहारा की बडी खबर है। नवभारत टाइम्‍स ने शीर्षक दिया है – आठ साल बाद भयानक भूकंप से दहले नेपाल से भारत ने कहा – मदद के लिए तैयार हैं। दिल्‍ली में सडक दुर्घटनाओं की चर्चा आज कई अखबारों ने पहले पन्‍ने पर की है। देशबंधु की पहली खबर है – विधायिका कोर्ट के फैसले को सीधे खारिज नहीं कर सकती। प्रधान न्‍यायाधीश ने कहा – संवैधानिक नैतिकता को ध्‍यान में रखते हैं न्‍यायाधीश। दैनिक भास्‍कर के पहले पन्‍ने की खबर है – ब्रिटेन में एंटी हिन्‍दू हेट क्राइम के खिलाफ प्रस्‍ताव, इस वर्ष मामलें बढे।

राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है – सेना और सुरक्षा समूहों की मदद के लिए देश की पहली राष्‍ट्रीय सुरक्षा रणनीति बनाने पर कैबिनेट की अंतिम मुहर बाकी। पत्र लिखता है – अमरीका और ब्रिटेन सहित कई देश राष्‍ट्रीय सुरक्षा रणनीति में समय-समय पर बदलाव करते हैं। देशबंधु की खबर है – विदेश मंत्री जयशंकर ने इस्राइल के विदेश मंत्री से मौजूदा स्थिति का आंकलन साझा किया।

हिंदुस्‍तान ने त्‍योहारों के लिए खरीदारी करने, बाजारों में उमडी भीड़ का जिक्र किया है। राजस्‍थान पत्रिका ने इंडोनेशिया में दुनिया का सबसे पुराना पिरामिड खोजने की चर्चा की है, पुरातत्‍वविदों का मानना है, महापाषाण काल की संरचना में अज्ञात खजाना हो सकता है। पत्र ने लिखा है – भूमिगत परतें हजारों साल से ज्‍यादा पुरानी हैं। विश्‍व कप क्रिकेट में पाकिस्‍तान की जीत से समीकरण बदलने को अखबारों ने महत्‍व दिया है। दैनिक भास्‍कर के शब्‍द हैं – लौटी पाकिस्‍तान की आस।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.