गुजरात में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल होने वाले क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच की सभी तैयारियां हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स सहित कई गणमान्य अतिथियों के मैच देखने की संभावनाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने पर बड़ी संख्या में विदेशों में रह रहे भारतीय भी आ रहे हैं।
पश्चिम रेलवे, क्रिकेट प्रशंसकों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए विशेष किराए पर मुम्बई से अहमदाबाद के बीच तीन जोडी सुपरफास्ट ट्रेन भी चला रहा है। ये ट्रेनें मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगी।
इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कल के मैच के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा, सफाई और यातायात प्रबंधन की व्यापक समीक्षा बैठक की।
मैच से पहले एक एयर शो का आयोजन किया गया है। वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भाग लेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment