Categories: News-Headlines

क्रिकेट विश्‍वकप में भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हराया, 12 अंक लेकर भारत तालिका में पहले स्‍थान पर पहुंचा

लखनऊ में आईसीसी क्रिकेट विश्‍वकप में भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हरा दिया है। जीत के लिए 230 रन के लक्ष्‍य के जवाब में इंग्‍लैंड की टीम 35वें ओवर में 129 रन पर ही सिमट गई। इससे पहले इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 87 और सूर्य कुमार यादव ने 49 रन की पारी खेली।

रोहित शर्मा को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। भारत की ओर से मोहम्‍मद शमी ने 4, जसप्रीत बुमराह ने 3, कुलदीप यादव ने 2 और रविन्द्र जडेजा ने एक विकेट लिया। अपने सभी छह मैच जीतकर 12 अंक लेकर भारत तालिका में पहले स्‍थान पर पहुंच गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.