प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर मेहसाणा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मेहसाणा में लगभग 5800 करोड़ रुपये की रेल, सड़क, पेयजल और सिंचाई से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
जिन परियोजनाओं का उद्घाटन होगा और राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा उनमें वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) का न्यू भांडू-न्यू साणंद (एन) खंड,वीरमगाम-सामाखियाली रेल लाइन का दोहरीकरण,कटोसन रोड-बेचराजी, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल साइडिंग) रेल परियोजना,मेहसाणा और गांधीनगर जिले के विजापुर तालुका और मनसा तालुका की विभिन्न ग्राम झीलों की रिचार्ज प्रक्रिया परियोजना,मेहसाणा जिले में साबरमती नदी पर वलसाना बैराज,बनासकांठा मेंपालनपुर पेयजल की व्यवस्था के लिए दो योजनाएंऔर धरोई बांध आधारित पालनपुर जीवन रेखा परियोजना – प्रमुख कार्य (एचडब्ल्यू) और 80न्यूनतम तरल निर्वहन (एमएलडी) क्षमता का जल उपचार संयंत्र शामिल हैं।
प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे उनमें महिसागर जिले के संतरामपुर तालुका में सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने की परियोजना, साबरकांठा केनरोदा-देहगाम-हरसोल-धनसुरा रोडकाचौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण,गांधीनगर जिले में कलोल नगरपालिका सीवेज और सेप्टेज प्रबंधन के लिए परियोजना,सिद्धपुर (पाटन), पालनपुर (बनासकांठा)बयाद (अरावली) और वडनगर (मेहसाणा) में सीवेज संयंत्रों के लिए परियोजनाएं शामिल हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment