Categories: News-Headlines

कोयला मंत्री ने 24 नई खदान सहित 99 कोयला खदानों के चौथे चरण की नीलामी का शुभारम्‍भ किया

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज यहां पर एक कार्यक्रम में 24 नए खानों सहित 99 कोयला खानों के नीलामी की चौथी श्रृंखला की शुरूआत की। नई श्रृंखला की शुरुआत करते हुए, मंत्री ने कोयला खानों की बोली को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके निवेशकों से इस क्षेत्र में ज्यादा आत्मनिर्भर बनने के लिए जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करने का आह्वान किया। प्रह्लाद जोशी ने अधिकारियों से नीलामी के लिए और ज्यादा कोयला ब्लॉकों की पहचान करने का भी आग्रह किया। प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में कम से कम 30 से 40 वर्षों तक कोयला बहुत ही महत्वपूर्ण बना रहेगा। मंत्री ने निवेशकों से कोयला मंत्रालय द्वारा पूर्ण रूप से विकसित की गई पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया में भागीदारी को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

पहले दो चरणों में 28 कोयला खानों की सफल नीलामी के बाद और सीएम (एसपी) अधिनियम की खेप 13 के अंतर्गत 20 कोयला खानों के लिए 53 बोलियां प्राप्त होने पर, कोयला मंत्रालय ने अब 24 नई खानें के नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है (सीएम (एसपी) अधिनियम की खेप 14 के अंतर्गत 9 नई खानें और एमएमडीआर अधिनियम की खेप 4 के अंतर्गत 15 नई खानें)। कोयला खानों की वाणिज्यिक नीलामी के तीसरे दौर की शुरूआत होने और वाणिज्यिक नीलामी के दूसरे चरण के दूसरे प्रयास के साथ, इन प्रस्तावों में कुल 99 कोयला खानों की पेशकश की जाएगी।

प्रस्तावित किए गए इन 99 खानों में से 59 खानें पूर्ण रूप से खोजी की गई खानें हैं और 40 आंशिक रूप से खोजी गई खानें हैं। ये खानें आठ कोयला उत्पादक राज्यों झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फैली हुई हैं।

विस्तृत विचार-विमर्श के बाद ही इन खानों की सूची को अंतिम रूप प्रदान किया गया है और संरक्षित क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों, महत्वपूर्ण आवासों, 40 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र, गहन निर्मित क्षेत्र आदि के अंतर्गत आने वाली खानों को इससे बाहर रखा गया है।

नीलामी प्रक्रिया की प्रमुख विशेषताओं में राष्ट्रीय कोयला सूचकांक की शुरुआत, पूर्व में कोयला खनन का अनुभव किए बिना भागीदारी में आसानी, कोयला उपयोग में पूर्ण लचीलापन, अनुकूलित भुगतान संरचना, शीघ्र उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहन के माध्यम से दक्षता संवर्धन और स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी का उपयोग शामिल है। कोयला मंत्रालय द्वारा स्थायित्व पर ध्यान केन्द्रित करते हुए और ज्यादा प्रोत्साहन प्रदान करने पर विचार किया जा रहा है।

16 दिसंबर 2021 से निविदा दस्तावेज की बिक्री शुरू हो जाएगी। खानों, नीलामी की शर्तों, समय सीमा आदि का विवरण एमएसटीसी नीलामी मंच पर प्राप्त की जा सकती है। प्रतिशत राजस्व शेयर के आधार पर, नीलामी के द्वितीय चरण की यह प्रक्रिया पारदर्शी रूप से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। नीलामी का यह दौर, सीएमएसपी एक्ट के अंतर्गत नीलामी की 14वां खेप और एमएमडीआर एक्ट के अंतर्गत नीलामी का चौथी खेप होगा।

एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, वाणिज्यिक कोयला खान की नीलामी के लिए कोयला मंत्रालय का एकमात्र लेन-देन सलाहकार, ने कार्यप्रणाली को तैयार किया है और नीलामी की प्रक्रिया में कोयला मंत्रालय की सहायता कर रहा है।

कुल 99 कोयला खानों में से 35 कोयला खानें सीएमएसपी एक्ट के अंतर्गत नीलामी की 14वीं खेप के अंतर्गत आते हैं जबकि 64 कोयला खानें एमएमडीआर एक्ट के अंतर्गत नीलामी की चौथी खेप के अंतर्गत आते हैं। इन 99 कोयला खानों में से 24 नई कोयला खानें हैं जबकि शेष 75 कोयला खानें पहले के दौर की नीलामी के खानों पर रोल ओवर हैं।

इस समारोह में डॉ अनिल कुमार जैन, कोयला मंत्रालय के सचिव विनोद कुमार तिवारी, अपर सचिव एम नागराजू और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

8 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

8 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.