Categories: News-Headlines

कोच्चि में भारतीय नौसेना अंतर कमान महासागर नौकायन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

समुद्री कौशल और रोमांच के क्षणों के बीच भारतीय नौसेना ने 22 नवंबर 2023 को नौसेना बेस, कोच्चि में एक शानदार समारोह में कोच्चि से गोवा तक भारतीय नौसेना अंतर कमान सेलिंग रेस 2023 के दूसरे संस्करण को रवाना किया। इस दौड़ में 40 फुट के नौसेना नौकायन जहाज (आईएनएसवी) बुलबुल, नीलकंठ, कादलपुर और हरियाल भाग ले रहे हैं। ये चारों जहाज अरब सागर में साहसिक और रोमांचक यात्रा शामिल होंगे। प्रत्येक जहाज में तीन नौसेना कमांड के आठ कर्मी और अंडमान और निकोबार कमांड और नौसेना मुख्यालय (एनएचक्यू) की एक संयुक्त टीम शामिल है। यह दौड़ अपने पिछले संस्करण से अलग है क्योंकि इसमें एक मिश्रित दल शामिल है जिसमें पुरुष और महिला अधिकारी और नाविक दोनों शामिल हैं, जो स्‍त्री-पुरुष समानता का प्रतीक है और नौसेना में सभी को समान अवसर प्रदान किए जाने की पुष्टि करता है। इस प्रतिस्पर्धा में शामिल 32 प्रतिभागियों को समुद्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और उनके जहाज को अरब सागर की तेज और गतिशील हवाएं नेविगेट करेंगी।

दौड़ को कोच्चि में एडमिरल सुपरिंटेंडेंट यार्ड रियर एमिरल सुबीर मुखर्जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नौकायन कार्यक्रम का समन्वय ओशन सेलिंग नोड, गोवा द्वारा ऑफशोर सेलिंग क्लब, कोच्चि के सहयोग से किया जाता है। नौकायन दौड़ का आयोजन नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली स्थित भारतीय नौसेना नौकायन संघ (आईएनएसए) के तत्वावधान में दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा किया जा रहा है। कोच्चि की तटीय सुंदरता की आश्चर्यजनक पृष्ठभूमि पर आधारित, नौकायन कार्यक्रम में अनुभवी नाविकों की समुद्री कौशल और नौवहन कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। आशा है कि इसमें शामिल नाव कुशलतापूर्वक हवाओं का रुख पहचानेंगी और 360 एनएम की दूरी तय करते हुए इंजन के उपयोग के बिना गोवा की ओर बढ़ेंगी। दौड़ से पहले, 14-19 नवंबर 23 तक कोच्चि में भाग लेने वाली टीमों के लिए एक महासागर सेलिंग क्लिनिक का आयोजन किया गया था।

भारतीय नौसेना ने समुद्री विरासत को संरक्षित करने और नाविक कौशल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, नौकायन परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। सेल प्रशिक्षण जहाजों आईएनएस तरंगिनी और आईएनएस सुदर्शिनी के अग्रणी प्रयासों और आईएनएसवी म्हादेई और तारणी पर जलयात्रा के माध्यम से, भारतीय नौसेना ने महासागर नौकायन अभियानों में प्रमुख स्‍थान हासिल किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

12 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

13 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.