Categories: News-Headlines

कोंकण, मध्‍य महाराष्‍ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई, आगामी कुछ दिनों तक लगातार भारी बारिश होने का अनुमान

कोंकण, मध्‍य महाराष्‍ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई है जबकि विदर्भ के छिटपुट इलाकों में अधिक तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। राज्‍य आपदा राहत इकाई के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोल्‍हापुर, यवतमल, नागपुर और सिंधुदुर्ग प्रत्येक जिले में एक व्यक्ति की मृत्‍यु हो गई है। बारिश से प्रभावित 26 हजार नागरिकों के लिए 25 राहत शिविर लगाए गए हैं। इस मानसून के दौरान 126 मवेशियों की मृत्‍यु हो गई है, दो घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त और 464 घरों में आंशिक क्षति पहुंची है।

मुंबई के रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश और पांच तहसील में दो सौ मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। उरण, अलीबाग, पेन, पनवेल और मुरूद में दो सौ मिलीमीटर से अधिक जबकि रोहा में सबसे कम 140 दशमलव 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सात तालाबों का जलस्तर बढ गया है जिससे मुंबई की पीने योग्‍य पानी की उपलब्‍धता 68 प्रतिशत हो गई है। इन सात तालाबों में से चार में पानी का अतिप्रवाह है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

1 day ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.