प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को प्रसार भारती और रेडियो टेलीविज़न मलेशिया (आरटीएम), मलेशिया के बीच एमओयू/समझौते पर 07 नवंबर, 2023 को हुए हस्ताक्षर से अवगत कराया गया, जिसमें प्रसारण, समाचारों के आदान-प्रदान और ऑडियो-विज़ुअल कार्यक्रमों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की अपार क्षमता है, साथ ही इससे मलेशिया के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके साथ ही प्रसार भारती द्वारा विभिन्न देशों के साथ हुए एमओयू की कुल संख्या 46 हो गई है।
प्रसार भारती राष्ट्र निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और देश तथा विदेश, दोनों में सभी को सार्थक और सटीक कन्टेंट प्रदान करने पर निरंतर ध्यान केंद्रित करता है। ये समझौता ज्ञापन अन्य देशों में कन्टेंट के वितरण, अंतरराष्ट्रीय प्रसारकों के साथ साझेदारी विकसित करने और नई प्रौद्योगिकियों की मांगों को पूरा करने के लिए नई रणनीतियों की खोज में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। एमओयू पर हस्ताक्षर करने का प्रमुख लाभ संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, समाचार और अन्य क्षेत्रों में नि:शुल्क/गैर-नि:शुल्क आधार पर कार्यक्रमों के आदान-प्रदान से जुड़ा है।
भारत के लोक सेवा प्रसारक, प्रसार भारती ने रेडियो और टेलीविजन के क्षेत्र में सार्वजनिक प्रसारण में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मलेशिया के लोक सेवा प्रसारक, रेडियो टेलिविज़न मलेशिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment