Categories: News-Headlines

कैबिनेट ने त्रिपुरा में खोवाई-हरिना सड़क के 135 किमी लंबे हिस्से के सुधार और चौड़ीकरण को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने त्रिपुरा में एनएच-208 की 101.300 किमी (खोवाई) से 236.213 किमी (हरिना) तक कुल 134.913 किमी लंबी सड़क को पक्का और दो लेन का करने, तथा उसके सुधार और चौड़ीकरण को मंजूरी दी है।

इस परियोजना में 2,486.78 करोड़ रुपये का निवेश होगा जिसमें 1,511.70 करोड़ रुपये (23,129 मिलियन जापानी येन) का ऋण शामिल है। आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) योजना के तहत यह ऋण सहायता जापान की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) की ओर से होगी। यह परियोजना त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों के बीच बेहतर सड़क कनेक्टिविटी को सुगम करने और मौजूदा एनएच-8 के अलावा त्रिपुरा से असम और मेघालय तक वैकल्पिक पहुंच प्रदान करने के लिए है।

इस परियोजना को इस क्षेत्र की सामाजिक आर्थिक आवश्यकताओं पर विचार करने के बाद, मजबूत और गाड़ी चलाने योग्य सड़क प्रदान करने की ज़रूरत के आधार पर चुना गया है। इस परियोजना के एनएच-208 वाले हिस्से के विकास से न केवल एनएच-208ए के जरिए असम और त्रिपुरा के बीच अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि पारगमन समय भी कम होगा और यात्रियों के लिए सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रदान होगी। यह परियोजना बांग्लादेश सीमा के बहुत करीब से गुजरती है और यह कैलाशहर, कमालपुर और खोवाई सीमा चेक पोस्ट के माध्यम से बांग्लादेश से कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। इस प्रोजेक्ट सड़क के विकास के जरिए क्षेत्र में सड़क नेटवर्क में सुधार होगा और साथ ही जमीनी सीमा व्यापार भी संभावित रूप से बढ़ेगा।

सड़क का ये चुना गया हिस्सा राज्य के कृषि क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थानों और उन आदिवासी जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जो विकास और आय के मामले में पिछड़े हैं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद कनेक्टिविटी में सुधार होगा जिससे राज्य को ज्यादा राजस्व मिलेगा और साथ-साथ स्थानीय जनता को भी आय होगी।

इस परियोजना के विस्तार के लिए निर्माण अवधि 2 वर्ष होगी जिसमें निर्माण पूरा होने के बाद 5 वर्ष (कच्चे फुटपाथ के लिए) / 10 वर्ष (पक्के फुटपाथ के लिए) के लिए इन राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों का रखरखाव करना भी शामिल होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

1 day ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

5 days ago

This website uses cookies.