Categories: News-Headlines

केरल विधानसभा का बजट सत्र राज्‍यपाल के अभिभाषण के साथ आरंभ हुआ

केरल विधानसभा का बजट सत्र आज राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान के नीतिगत अभिभाषण के साथ आरंभ हुआ। 15वीं विधानसभा के आठवें सत्र को संबोधित करते हुए राज्‍यपाल ने कहा कि वित्‍तीय संकट के बावजूद केरल ने 17 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर हासिल की है। उन्‍होंने कहा कि कारोबार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में भी राज्‍य को सफलता मिली है। आरिफ मोहम्‍मद खान ने कहा कि राज्‍य सरकार बेरोजगारी को कम करते हुए समाज के कमजोर तबको की मदद करना जारी रखेगी। उनके इस नीतिगत भाषण में सहकारी संघवाद की महत्‍ता को प्रमुखता से रखा गया। अपने भाषण में उन्‍होंने संवैधानिक मूल्‍यों और अनेकता में एकता के महत्‍व को भी रेखांकित किया। राज्‍यपाल के अभिभाषण पर एक फरवरी को धन्‍यवाद प्रस्‍ताव होगा और उसके बाद इस पर चर्चा की जाएगी। केरल के वित्‍त मंत्री के.एन बालगोपाल वित्‍त वर्ष 2023-24 का बजट तीन फरवरी को पेश करेंगे। राज्‍य विधानसभा का यह सत्र 33 दिन चलेगा और 30 मार्च को संपन्‍न होगा। इस सत्र का मुख्‍य उद्देश्‍य वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पारित करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

50 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

59 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.