Categories: News-Headlines

केरल में दस दिन के ओणम त्‍योहार की आज से अथम् के साथ शुरूआत हुई

केरल में दस दिन के ओणम त्‍योहार की आज से अथम् के साथ शुरूआत हो गई है। इस अवसर पर आज सुबह राज्यभर के लोगों ने पारंपरिक परिधान पहने और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। लोगों ने राजा महाबली के स्वागत के प्रतीक के तौर पर घरों के बाहर फूलों से पुक्कलम बनाए। राजा महाबली को भगवान विष्‍णु के अवतार बामन देव ने पाताल भेज दिया था। आज सुबह एर्नाकुलम के तिरुपुनितुरा शहर में प्रसिद्ध अथचमयम् यात्रा निर्धारित है। मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन इसका शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा में केरल की संस्‍कृति, विरासत और कलाकृतियां शामिल होंगी। इस बार की यात्रा में हरित प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। राज्य में आज शाम से त्रिक्काकरा मंदिर में राजा महाबली से जुड़े दस दिन के त्‍योहार की शुरुआत भी हो रही है। इस अवसर पर कुडियेत्तम यानी मंदिर-ध्वज फहराया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.