केरल में कोविड के मामलों में लगातार वृद्धि, आज 25,010 नए मामलों की पुष्टि हुई

केरल में कोविड के मामलों में लगातार वृद्धि, आज 25,010 नए मामलों की पुष्टि हुई

केरल में कोविड के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। आज कोविड के 25,010 नए मामलों की पुष्टि हुई। त्रिशूर जिले में सबसे अधिक 3,226 मामले सामने आए। संक्रमण दर 16.53 प्रतिशत हो गई है। आज 177 मरीजों की मौत हुई, जबकि 23,535 लोग स्वस्थ भी हुए। राज्य में वर्तमान में दो लाख 37 हजार से अधिक मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2,37,643 है। पॉजिटिविटी रेट 16.53% है।

इस बीच, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि राज्य में कोविड की मौजूदा स्थिति चिंताजनक नहीं है। उन्‍होंने कहा कि टीकाकरण अभियान से स्थिति पर नियंत्रण पाने में काफी मदद मिली है। राज्य में चार अक्‍टूबर से उच्च शिक्षण संस्थान चरणबद्ध तरीके से फिर से खुल जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment