Categories: News-Headlines

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 2 क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एक BSL-3 प्रयोगशाला का शिलान्यास किया

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 2 क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एक बीएसएल-3 प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित की जाने वाली 7 एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर, आंध्र प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य मंत्री विदादाला रजनी भी उपस्थित थीं।

ये नई सुविधाएं आंध्र प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा से जुड़े बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देंगी और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात चुनौतियों से निपटने में मदद करेंगी।

कार्यक्रम में अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा कि बीएसएल प्रयोगशाला, सात एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं और दो क्रिटिकल केयर ब्लॉक में एक बार कामकाज शुरू हो जाने पर, ये सुविधाएं आंध्र प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी। इन सुविधाओं के लाभार्थियों को बधाई देते हुए, उन्होंने कहा, “लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से संबंधित बुनियादी ढांचा व सेवाएं प्रदान करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता है क्योंकि सिर्फ एक स्वस्थ देश ही विकसित देश बनने की आकांक्षा रख सकता है।”

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन नई सुविधाओं के जरिए और अधिक सरलता से चिकित्सा सेवाएं हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि “केन्द्र सरकार न केवल देश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को उन्नत और विस्तारित करके स्वास्थ्य के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपना रही है, बल्कि चिकित्सा पेशेवरों की आवश्यकता को पूरा करने हेतु अधिक संख्या में मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज भी बना रही है।” उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि आज देश में एम्स की संख्या बढ़कर 23 हो गई है और देश में एमबीबीएस और नर्सिंग सीटों की संख्या दोगुनी हो गई है।

डॉ. मांडविया ने देश की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु केन्द्र और राज्यों के बीच सामूहिक प्रयासों की जरुरत पर बल दिया। उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रयासों के प्रति केन्द्र सरकार के समर्थन और प्रतिबद्धता को दोहराया।

विदादाला रजनी ने कहा कि पीएम-एबीएचआईएम के तहत आंध्र प्रदेश में बनने वाली ये नई सुविधाएं राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने में मदद करेंगी। केन्द्र से प्राप्त होने वाले समर्थन और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि “पीएम-एबीएचआईएम के तहत आंध्र प्रदेश को प्राप्त 1271 करोड़ का पर्याप्त आवंटन राज्य में किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने में समर्थ सुदृढ़ व्यवस्था का निर्माण करेगा।”

इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव अशोक बाबू और स्वास्थ्य मंत्रालय एवं आंध्र प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

23 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

23 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

23 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

24 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

1 day ago

This website uses cookies.