Categories: News-Headlines

आयुष्मान भव अभियान के दौरान 5 करोड़ से अधिक आभा (एबीएचए) खाते खोले गए, कुल 4,44,92,564 आयुष्मान कार्ड बनाए गए

वर्तमान में जारी आयुष्मान भव अभियान के दौरान 5 करोड़ से अधिक आभा (एबीएचए) खाते खोले गए हैं। इसके अलावा, कुल 4,44,92,564 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और 1,15,923 आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया हैं। यह 28 दिसम्बर, 2023 तक के डेटा को प्रतिबिंबित करता है।

वर्तमान में आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत, 28.12.2023 तक 13,84,309 स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेलों में संयुक्त रूप से लोगों की भागीदारी 11,30,98,010 तक पहुंच चुकी है।

स्वास्थ्य मेलों में निम्नलिखित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा हैं:

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेले: 13,49,356 आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेलों का सफलतापूर्वक आयोजन और संचालन किया गया और इन मेलों में 9,76,56,060 लोगों ने भागीदारी की। इन मेलों में 9,21,783 स्वास्थ्य, योग, ध्यान के साथ 1,02,90,345 टेली परामर्श शामिल थे। 6,41,70,297 लोगों को निःशुल्क दवाएं दी गईं और 5,10,48,644 लोगों को निःशुल्क निदान सेवाएं प्रदान की गईं। 74,04,356 लोगों को आयुष सेवाएं दी गईं और 10,99,63,891 लोगों को जीवनशैली गतिविधियों के लिए परामर्श दिया गया। 45,43,705 गर्भवती माताओं ने पहली तिमाही में पंजीकरण कराया और उनका पहला एब्सोल्यूट न्यूट्रोफिल काउंट (एएनसी) चेकअप पूरा किया गया और 29,83,565 माताओं और 49,44,359 बच्चों का टीकाकरण दिया गया। 18,94,71,490 लोगों की 7 तरह की (टीबी, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और मोतियाबिंद) स्क्रीनिंग की गई। यह डेटा 28 दिसम्बर, 2023 तक परिलक्षित होता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेला (सीएचसी): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेले के तहत 37,664 मेलों में 1,54,41,950 लोगों का पंजीकरण हुआ। 1,10,05,931 रोगियों ने सामान्य ओपीडी से परामर्श लिया जबकि 49,67,675 रोगियों ने विशेषज्ञ ओपीडी से परामर्श लिया। 38,309 बड़ी सर्जरी और 1,30,760 छोटी सर्जरी की गई हैं। यह डेटा 28.12.2023 तक परिलक्षित होता है।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

23 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

23 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

24 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

24 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

1 day ago

This website uses cookies.